HomeSeventh Pay Commissionवेतन आयोग

वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार – सिफारिशों पर अफसरों में विवाद

वेतन आयोग की सिफारिशों पर अफसरों में विवाद – हिन्दुस्तान


नई दिल्ली । विशेष संवाददाता 

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें आने से पहले ही आईएएस और अन्य सेवाओं के अफसरों के बीच घमासान छिड़ गया है। आईएएस अफसरों की तरफ से कार्मिक मंत्रालय और वेतन आयोग को सैकडों पत्र भेजे जाने के बाद आईपीएस और अन्य सेवाओं की एसोसिएशनों ने भी विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है

7th+cpc+report+ready+news

आईपीएस एसोसिएशन ने कहा है कि रिपोर्ट आने से पहले आईएएस अफसरों को इससे बचना चाहिए। एसोसिएशन ने विरोध के ट्विटर पर दो एकाउंट भी बनाए हैं । दरअसल, वेतन आयोग की रिपोर्ट करीब-करीब तैयार है और जल्दी ही सरकार को सौंपी जा सकती है।

सूत्रों की माने तो इस रिपोर्ट में आईपीएस एवं अन्य सेवाओंके अफसरों को भी वेतनमान और प्रोन्नति के मामले

में आईएएसके समकक्ष लाने की कोशिश की जा रही है । अनौपचारिक रूप से यह सूचना बाहर अाने के बाद आईएएस अफसरों की तरु से बड़े पैमाने पर वेतन आयोग और कार्मिंक मंत्रालय के सचिव को पत्र भेजे, गए हैं, जिसमें इसका विरोध किया गया है। आईपीएस सेंट्रल एसोसिएशन ने भी कड़ा प्रतिरोध जताया।

Source: Epaper Hindustan

Stay connected with us via Facebook, Google+ or Email Subscription.

Subscribe to Central Government Employee News & Tools by Email [Click Here]
Follow us: Twitter [click here] | Facebook [click here] Google+ [click here]
Admin