नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को वर्ष 2025-26 के ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’: राजभाषा विभाग का दिनांक 29 जुलाई 2026 का कार्यालय ज्ञापन
सं 12024/07/2026- रा.भा (का.2)
भारत सरकार
गृह मंत्रालय
राजभाषा विभाग (का.2)
एनडीसीसी-2 भवन, जय सिंह रोड
नई दिल्ली-110001
दिनांक- 29 जुलाई 2026
कार्यालय ज्ञापन
विषय: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को वर्ष 2025-26 के ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ देने के संबंधी।
कृपया उपरोक्त विषय पर दिनांक 22.10.2024 एवं 12.05.2026 के कार्यालय ज्ञापन का संदर्भ लें।
केंद्र सरकार के देश भर में फैले कार्यालयों/ बैंकों/ उपक्रमों आदि में राजभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के मार्ग में आई कठिनाईयों को दूर करने के लिए पूरे देश में वर्तमान में कुल 592 नराकासों का गठन किया गया है। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों में कार्य करने की प्रेरणा व प्रोत्साहन को बढ़ाने के उद्देश्य से उल्लेखनीय कार्य करने वाले नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को सम्मानित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों का निर्धारण किया गया था। प्रोत्साहन हेतु तय किए गए श्रेणियों के वर्गीकरण एवं मानदंड के आधार पर नराकासों द्वारा नराकास सूचना प्रबंधन प्रणाली पर निर्धारित तिथि तक ऑनलाईन भरे गए डाटा के आधार पर परिणाम तैयार किए गए हैं।
2. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025-26 के लिए कुल 197 नराकासों को सम्मान दिया जाना है। इनमें से 57 नराकास ‘सर्वश्रेष्ठ’ 27 नराकास “उत्कृष्ट” तथा 113 नराकास “प्रशंसनीय” की श्रेणी में पात्र पाए गए हैं। पात्र नराकासों का विवरण पताका क, ख, ग पर है।
3. उपरोक्त सम्मान आगामी 14-15 सितंबर 2026 को सिडको प्रदर्शन केंद्र, नवी मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले सम्मेलन के दौरान दिए जाएंगे। ये सम्मान दिनांक 15 सितंबर 2026 को प्रात: 10.30 से 01.00 बजे तक आयोजित होने वाले सत्र में दिए जाएंगे। कृपया सभी नराकास अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव सम्मान प्राप्त करने के लिए स्वयं अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। नराकास के अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव अपना नाम व पता कृपया नराकास सूचना प्रबंधन प्रणाली पर दिनांक 07.08.2026 तक अद्यतित कर दें।
ह./-
(ले कर्नल रामनरेश शर्मा)
निदेशक (कार्यान्वयन)
प्रति:
1. सभी 197 सम्मानित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों के अध्यक्ष।
2. वरिष्ठ तकनीकी निदेशक, एनआईसी, कृपया इसे राजभाषा विभाग की वेबसाईट पर अपलोड करवा दें।



COMMENTS