Stagnation in the Services of MTS Employees – Clarification by Minister of Finance एमटीएस कर्मचारियों की सेवाओं में गतिरोध पर वित्त मंत्री का स्पष्टीकरण

HomeFin Min Order

Stagnation in the Services of MTS Employees – Clarification by Minister of Finance एमटीएस कर्मचारियों की सेवाओं में गतिरोध पर वित्त मंत्री का स्पष्टीकरण

Stagnation in the Services of MTS Employees – Clarification by Minister of Finance एमटीएस कर्मचारियों की सेवाओं में गतिरोध पर वित्त मंत्री का स्पष्टीकरण: Lok Sabha Unstarred Question No. 1368 answered by Minister of Finance on 27.07.2026

stagnation-in-the-services-of-mts-loksabha-q-188-au1368-info

GOVERNMENT OF INDIA
MINISTRY OF FINANCE
DEPARTMENT OF EXPENDITURE

LOK SABНА
UNSTARRED QUESTION NO. 1368
ANSWERED ON 27.07.2026

STAGNATION IN THE SERVICES OF MTS

1368. SHRI ABHAY KUMAR SINHА:
Will the Minister of FINANCE be pleased to state:

(a) whether the Government is aware that Multi-Tasking Staff (MTS) working under various Departments of the Ministry of Finance are facing severe stagnation due to limited promotional opportunities, resulting in many employees remaining in the same post for several years despite becoming eligible for promotion, if so, the details thereof;

(b) whether the Government has reviewed the cadre strength, vacancy position, promotional avenues and career progression of MTS working under the Ministry; and

(c) if so, the details thereof along with the steps being taken by the Government to provide adequate promotional opportunities, remove stagnation and ensure a fair and time-bound career progression for MTS employees?

ANSWER

MINISTER OF STATE (FINANCE) (SHRI PANKAJ CHAUDHARY)

(a): The Multi-Tasking Staff (MTS) have promotional opportunities in their career progression. MTS on promotion becomes Junior Secretariat Assistant (JSA) of Central Secretariat Clerical Service (CSCS). Proactive steps are taken to promote MTS to JSA grade as and when vacancy arises in JSA grade in the Ministry of Finance. Further, financial upgradation under Modified Assured Career Progression (MACP) Scheme is also available.

(b) & (c): The cadre review of CSCS is a policy matter and considered from time to time, keeping in view the cadre, functional requirements and administrative exigencies. Government has constituted a committee for cadre restructuring of Central Secretariat Clerical Service (CSCS).

******

stagnation-in-the-services-of-mts-employees-loksabha-q-188-au1368-eng

भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
व्यय विभाग

लोक सभा
लिखित प्रश्न संख्या 1368
सोमवार, 27 जुलाई, 2026/5 श्रावण, 1948 (शक)

मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की सेवाओं में गतिरोध

†1368. श्री अभय कुमार सिन्हाः
क्या वित्त मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या सरकार इस बात से अवगत है कि वित्त मंत्रालय के विभिन्न विभागों के अंतर्गत कार्यरत मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) सीमित पदोन्नति के अवसरों के कारण गंभीर गतिरोध का सामना कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई कर्मचारी पदोन्नति के पात्र होने के बावजूद कई वर्षों से एक ही पद पर बने हुए हैं और यदि हाँ, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है;

(ख) क्या सरकार ने मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एमटीएस की संवर्ग संख्या, रिक्तियों की स्थिति, पदोन्नति के अवसरों और करियर की प्रगति की समीक्षा की है; और

(ग) यदि हाँ, तो पदोन्नति के पर्याप्त अवसर प्रदान करने, गतिरोध को दूर करने और एमटीएस कर्मचारियों के लिए निष्पक्ष एवं समयबद्ध करियर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों सहित तत्संबंधी ब्यौरा क्या है?

उत्तर

वित्त राज्य मंत्री (श्री पंकज चौधरी)

(क): मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के करियर की प्रगति में पदोन्नति के अवसर हैं। एमटीएस पदोन्नति पर केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (सीएससीएस) के कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जेएसए) बन जाते हैं। वित्त मंत्रालय में जेएसए ग्रेड में रिक्ति होने पर, एमटीएस को जेएसए ग्रेड में पदोन्नत किए जाने के लिए सक्रिय कदम उठाए जाते हैं। इसके अलावा, संशोधित सुनिश्चित करियर प्रगति (एमएसीपी) योजना के अंतर्गत वित्तीय उन्नयन भी उपलब्ध है।

(ख) और (ग): सीएससीएस की संवर्ग समीक्षा एक नीतिगत मामला है और संवर्ग, कार्यात्मक आवश्यकताओं और प्रशासनिक अनिवार्यताओं को ध्यान में रखते हुए, इस पर समय-समय पर विचार किया जाता है। सरकार ने केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (सीएससीएस) के संवर्ग का पुनर्निर्माण करने के लिए एक समिति का गठन किया है।

*****

stagnation in the services of mts employees loksabha q 188 au1368 hindi

View/Download the PDF

COMMENTS

WORDPRESS: 0