जनवरी 2021 से डी.ए./ डी.आर. की दर 28 प्रतिशत निश्चित हुआ, रोके गये डीए की दर में कुल 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

HomeNewsDearness Allowance

जनवरी 2021 से डी.ए./ डी.आर. की दर 28 प्रतिशत निश्चित हुआ, रोके गये डीए की दर में कुल 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

जनवरी 2021 से डी.ए./ डी.आर. की दर 28 प्रतिशत निश्चित हुआ, रोके गये डीए की दर में कुल 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

जनवरी, 2021 से केन्‍द्रीय कर्मचारियों के डी.ए./ पेंशनरों के डी.आर. की दर 28 प्रतिशत निश्चित हुआ

नवम्‍बर, 2020 माह का सूचकांक जारी, कोरोना महामारी के कारण रोके गये डीए की दर में कुल 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

 

स्‍टाफन्‍यूज, 04 जनवरी, 2020. पहली जनवरी 2021 से केन्‍द्रीय कर्मचारियों के फ्रीज मंहगाई भत्‍ते एवं पेंशनरों के फ्रीज महंगाई राहत में 11 प्रतिशत की वृद्धि तय हो गयी है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का डी.ए. तथा पेंशनरों के डी.आर. की दर जनवरी 2021 माह से 28 प्रतिशत पर पहुच गया जो क‍ि अभी 17 प्रतिशत है।

कोरोना महामारी के कारण डी.ए./ डी.आर. की वृद्धि पर रोक

इससे पहले जनवरी 2020 से महंगाई भत्‍ते तथा महंगाई राहत में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी जिसे मोदी कैबिनेट द्वारा मंजूर भी कर लिया गया था। जिसका भुगतान बकाया सहित मार्च 2020 से होना था परन्‍तु कोरोना महामारी के कारण वित्‍तीय प्रबंधनो के उपायों के तहत मंहगाई भत्‍ते एवं महंगाई राहत में वृद्धि पर सरकार द्वारा रोक लगा दी गयी।

Freezing of Dearness Allowance and Dearness Relief at current rates till July 2021 महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की मौजूदा दरों को जुलाई 2021 तक रोकने के संबंध में

डी.ए./डी.आर. की वृद्धि पर रोक का विरोध

डी.ए./डी.आर. की वृद्धि पर 30 जून 2021 तक लगी रोक का अमूमन सभी कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों द्वारा विरोध किया गया। इस रोक के खिलाफ न्‍यायालय का भी दरवाजा खटखटाया गया परन्‍तु न्‍यायालय ने भी सरकार के फैसले के खिलाफ निर्णय देने से मना कर दिया था।

Protest against freezing of Dearness Allowance and Dearness Relief: NC (Staff Side) JCM writes to Cabinet Secretary

Freezing of Dearness Relief: NCCPA wirtes to PM that impounding the DR is not legally tenable

महंगाई भत्ता रोके जाने के खिलाफ याचिका, PIL Filed for Freezing DA in Supreme Court

डी.ए./ डी.आर. की स्‍थापित गणना पद्धति के अनुसार वृद्धि

केन्‍द्रीय कर्मचारियों के डी.ए. एवं पेंशनरों डी.आर. की गणना स्‍थापित पद्धति के अनुसार की जाती है। इसका संबंध लेबर ब्‍यूरो की ओर से प्रत्‍येक माह के अंतिम कार्यदिवस को घोषित औद्योगिक कामगारों के लिए उपभोक्‍ता सूचकांक से है। पिछले 12 महीने के औसत 326.58 में 261.42 (सातवें वेतन आयोग में निर्धारित) से उपर की वृद्धि का प्रतिशत {(326.58-261.42)x 100/261.42} की गणना करने से सातवें वेतन आयोग के डी.ए/डी.आर. की गणना की जाती है जिसमें दशमलव के बाद के अंको को छोड़ने से डी.ए./डी.आर. की दर प्रतिशत निर्धारित होती है।

डी.ए./ डी.आर. की वर्तमान दर 17 प्रतिशत

वर्तमान में केन्‍द्रीय कर्मचारियों के डी.ए. एवं पेंशनरों डी.आर. की दर 17 प्रतिशत है जो कि माह जुलाई 2019 से लागू है। जिसकी गणना माह जून, 2019 के सूचकांक के जारी होने के साथ निश्चित हो गई थी। 17 प्रतिशत की यह दर जुलाई, 2019 से दिसम्बर, 2020 तक के लिए थी जिसे जनवरी, 2020 से बढ़ाया जाना था।

डी.ए./ डी.आर. में माह जनवरी, 2020 से होनी वाली बढ़ोतरी पर रोक तथा जून, 2021 तक फ्रीज

डी.ए./डी.आर. में माह जनवरी, 2020 से बढ़ोतरी की जानी थी जिसकी गणना माह दिसम्बर, 2020 के उपभोक्ता सूचकांक पर निर्भर थी। स्थापित गणना एवं समयानुसार मार्च, 2020 माह में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी परन्तु इसके लिए व्यय विभाग द्वारा आदेश जारी होने से पूर्व ही कोरोना महामारी की आपदा को देखते हुए डी.ए./डी.आर. की बढ़ोतरी को जून, 2021 तक फ्रीज कर दिया गया।

जुलाई, 2020 से फ्रीज डी.ए./डी.आर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी संगणित

हालांकि केन्‍द्रीय कर्मचारियों के डी.ए. एवं पेंशनरों डी.आर. की दर को केन्द्र सरकार द्वारा फ्रिज कर दिया गया पर मंहगाई दर को मापने के लिए सूचकांको में बढ़ोतरी जारी रही और जून, 2020 के सूचकांक के जारी होते ही जुलाई, 2020 में रोके गये डी.ए./डी.आर. में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी जुड़ गयी तथा रोके गये डी.ए./डी.आर. में कुल 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज होकर फ्रीज डी.ए./डी.आर. की दर 24 प्रतिशत पर पहुँच गयी।

डी.ए./ डी.आर. में जुलाई 2020 से 3 प्रतिशत की वृद्धि होना तय, रोके गये डीए की दर कुल 7 प्रतिशत हुई

जनवरी, 2021 से फ्रीज डी.ए./डी.आर में 4 प्रतिशत की अत‍िरिक्‍त बढ़ोतरी निश्‍च‍ित

जुलाई, 2020 के समान ही जनवरी, 2021 को रोके गये डी.ए./डी.आर. में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। बढ़ोतरी की दर को निश्चित करने के लिए दिसम्बर, 2020 के उपभोक्ता सूचकांक का जारी होना आवश्यक है जोकि 29 जनवरी, 2021 को जारी की जाएगी परन्तु नवम्बर, 2020 के उपभोक्ता सूचकांक के जारी होते ही जनवरी, 2021 से फ्रीज डी.ए./डी.आर में 4 प्रतिशत की अत‍िरिक्‍त बढ़ोतरी निश्चित हो चुकी है। नई सिरिज की नवम्बर, 2020 की सूचकांक प‍िछले माह से 0.4 बढ़कर 119.9 जारी की गयी है।

नवम्‍बर, 2020 माह के सूचकांक को निर्धारित गुणांक से गणना करने पर पुराने सिरिज का सूचकांक 345 आता है। जिससे जनवरी, 2021 से डी.ए./डी.आर. में कितनी बढ़ोतरी होगी ये तय हो चुका है जिसके 3 अनुमान निम्नलिखित है:-

  • अगर दिसम्बर, 2020 के सूचकांक में कोई बढ़ोतरी नहीं हो तो जनवरी, 2021 से डी.ए./डी.आर. की दर 28 प्रतिशत होगी।
  • अगर दिसम्बर, 2020 के सूचकांक में अगर 2.7 की असम्भव सी कमी दर्ज हो तब भी जनवरी, 2021 से डी.ए./डी.आर. की दर 28 प्रतिशत होगी।
  • इसी प्रकार अगर दिसम्बर, 2020 के सूचकांक में अगर 9.0 की असम्भव सी बढ़ोतरी दर्ज हो तब भी जनवरी, 2021 से डी.ए./डी.आर. की दर 28 प्रतिशत होगी।

जिसे स्टाफन्यूज द्वारा तैयार निम्नलिखित सारणी द्वारा समझा जा सकता है:—

Month

CPI
(IW)
Old
Series
CPI
(IW)
NEW
Series
Total
of 12
Months
Twelve
monthly
Average
% increase over 115.76 for 6th CPC DA

% increase over 261.42 for 7th CPC DA

Dec,19

330 3809 317.42 174.20%

21.42%

4% hike in Dearness Allowance/Relief @ 21% approved from Jan, 2020

Jan,20

330 3832 319.33 175.86%

22.15%

Feb,20

328 3853 321.08 177.37%

22.82%

Mar,20

326 3870 322.50 178.59%

23.36%

Apr,20

329 3887 323.92 179.82%

23.91%

May,20

330 3903 325.25 180.97%

24.42%

Jun,20 332 3919 326.58 182.12%

24.93%

3% hike in Dearness Allowance/Relief @ 24% accrued from Jul, 2020

Jul,20

336 3936 328.00 183.34%

25.47%

Aug,20

338 3954 329.50 184.64%

26.04%

Sep,20

340 118.1 3972 331.00 185.94%

26.62%

Oct,20

344 119.5 3991 332.58 187.30%

27.22%

Nov,20

345 119.9 4008 334.00 188.53%

27.76%

First expectation – No increase/decrease in Dec, 2020 CPI(IW) Index

Dec,20

345 119.9 4023 335.25 189.61%

28.24%

DA/DR Rate computed to be 28%

Second expectation – 2.7 point decrease in Dec, 2020 CPI(IW) Index

Dec,20

338 117.2 4016 334.67 189.10%

28.02%

DA/DR Rate computed to be 28%

Second expectation – 9.0 point increase in Dec, 2020 CPI(IW) Index

Dec,20 368 127.9 4046 337.17 191.26% 28.98%

DA/DR Rate computed to be 28%

जनवरी, 2021 से डी.ए./डी.आर की संगणित दर है महत्‍वपूर्ण

जनवरी, 2021 से गणना किये जाने वाले डी.ए./डी.आर. की दर है महत्वपूर्ण है। केन्द्र सरकार द्वारा जून, 2021 तक डी.ए./डी.आर. की दर को फ्रीज किया गया है इस प्रकार जनवरी, 2021 को संगणित 28 प्रतिशत की दर से डी.ए./डी.आर. का भुगतान जुलाई, 2021 से किया जा सकता है। जुलाई, 2021 में डी.ए./डी.आर. में भी बढ़ोतरी होगी जिसके लिए जुलाई, 2021 में जारी उपभोक्ता सूचकांक की आवश्कता होगी एवं सितम्बर या अक्तूबर, 2021 में केन्द्र सरकार द्वारा जूलाई, 2021 की नई दर मंजूर की जा सकेगी। अत: अगर जून, 2021 के बाद अगर डी.ए./डी.आर. पर फ्रीज को केन्द्र सरकार द्वारा हटाया गया तो 28 प्रतिशत की दर से डी.ए./डी.आर. का भुगतान जुलाई, 2021 से किया जाएगा।

11-percent-confirm-increase-in-da-dr-from-jan-2021-at-the-rate-28-percent

Click here to view/download news in PDF

COMMENTS

WORDPRESS: 0