Compassionate Grounds पर नियुक्ति हेतु विवाहित पुत्री के विचार के संबंध में स्पष्टीकरण: Indian Council of Medical Research, Department of Health Research, Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Order dated 10.03.2026
भारतीय आयुविज्ञान अनुसंधान परिषद
स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग,
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
Indian Council of Medical Research
Department of Health Research,
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
सं.16/54/2023/Admn/E.Office.163893
दिनांक: 10/03/2026
सेवा में,
निदेशक,
आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान (ICMR-NIN)
जामई ओमानिया पोस्ट, तरनाका, हैदराबाद – 500007
विषय: Compassionate Grounds पर नियुक्ति हेतु विवाहित पुत्री के विचार के संबंध में स्पष्टीकरण ।
महोदया,
उपरोक्त विषयक आपकी ई-फाइल सं. 260579 के संदर्भ में अवगत कराना है कि Department of Personnel & Training (DoPT) द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन संख्या 14014/02/2012-Estt. (D) दिनांक 30.05.2013 के अंतर्गत “Compassionate Appointment” संबंधी जारी FAQs का परीक्षण किया गया।
निर्देशों के अनुसार compassionate appointment का उद्देश्य ऐसे आश्रित परिवार सदस्य को नियुक्ति प्रदान करना है, जिसके परिवार का सरकारी कर्मचारी का सेवा के दौरान निधन हो गया हो अथवा चिकित्सीय आधार पर सेवानिवृत्त होने के कारण परिवार आर्थिक संकट में आ गया हो।
उक्त दिशानिर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विवाहित पुत्री को भी compassionate appointment हेतु विचार किया जा सकता है, बशर्ते वह सरकारी कर्मचारी की मृत्यु अथवा चिकित्सीय आधार पर सेवानिवृत्ति के समय पूर्णतः उस पर आश्रित रही हो तथा परिवार के अन्य आश्रित सदस्यों के भरण-पोषण में सहयोग करती हो।
भवदीय,
Digitally Sd/-
(जयबीर सिंह)
सहायक महानिदेशक (प्रशासन)



COMMENTS