Vacancies in CBDT as on January 2026 & Tax Collection जनवरी 2026 को सीबीडीटी में रिक्तियां एवं कर संग्रह

HomeINCOME TAX

Vacancies in CBDT as on January 2026 & Tax Collection जनवरी 2026 को सीबीडीटी में रिक्तियां एवं कर संग्रह

Vacancies in CBDT as on January 2026 and net Direct taxes collection in last 5 years जनवरी 2026 को सीबीडीटी में रिक्तियां तथा पिछले पांच वित्तीय वर्षों के दौरान आयकर विभाग द्वारा एकत्र किए गए निवल प्रत्यक्ष करों की कुल राशि

GOVERNMENT OF INDIA
MINISTRY OF FINANCE
DEPARTMENT OF REVENUE

LOK SABНА
UNSTARRED QUESTION ΝΟ. 86
TO BE ANSWERED ON MONDAY, 20 JULY, 2026/ASHADHA 29, 1948 (SAKA)

VACANCIES IN CBDT

86. SHRI RAO RAJENDRA SINGH:

Will the Minister of Finance be pleased to state:

(a) the number of vacancies in the Central Board of Direct Taxes (CBDT) as of January 2026;

(b) the steps being taken by the Government to fill these posts and strengthen direct tax administration capacity; and

(c) whether such large-scale vacancies have affected the efficiency of tax collection and enforcement, especially in view of the increasing share of cesses and surcharges in total direct tax revenue, if so, the details thereof?

ANSWER

THE MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF FINANCE

(SHRI PANKAJ CHAUDHARY)

(a) to (b): The vacancies in Group A, B & C in the Income Tax Department as on 1st January, 2026 are 26,997. Occurrence and filling up of vacancies is a continuous process. As and when vacancies arise, such vacancies are filled regularly in the terms of mode of recruitment prescribed in the relevant recruitment rules, namely direct recruitment through UPSC/SSC or through promotion as applicable. Further, introduction of New Income Tax Act, 2025 has resulted into a landmark development to simplify language, remove obsolete provisions and consolidate & restructure provisions. Measures have been taken to strengthen and modernise the tax administration by leveraging information and digital technology for ease of filing, faster processing of returns and data analytics and faceless assessments.

(c) As a result of the aforesaid measures taken by the Income Tax Department, the net Direct taxes collection along with total amount of cess and surcharge collected by the Income Tax Department during last five financial years is as below: –

(Amount in Rs. Crores)

Financial Year Net Direct tax collection cess surcharge
2021-22 14.12.422 51,840.19 23.808.14
2022-23 16,83.686 60,616.26 1,09,009.00
2023-24 19,60,166 69,890.52 1,15,157.00
2024-25 22,26,375 83,071.01 1,38,859.02
2025-26 23,40,373 87,854.31 1,66,514.00

Source: Pr. CCA, CBDT, Time series data.

***

vacancies-in-cbdt-as-on-january-2026-eng

भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
राजस्व विभाग

लोक सभा
अतारांकित प्रश्न सं. 86
जिसका उत्तर सोमवार, दिनांक 20 जुलाई, 2026/29 आषाढ़, 1948 (शक) को दिया जाना है

सीबीडीटी में रिक्तियां

86. श्री राव राजेन्द्र सिंहः

क्या वित्त मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) जनवरी 2026 की स्थिति के अनुसार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) में रिक्तियों की संख्या कितनी है;

(ख) इन पदों को भरने और प्रत्यक्ष कर प्रशासन क्षमता को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं; और

(ग) क्या इतने बड़े पैमाने पर रिक्तियों ने कर संग्रह और प्रवर्तन की दक्षता, विशेषकर से कुल प्रत्यक्ष कर राजस्व में उपकरों और अधिभारों की बढ़ती हिस्सेदारी को ध्यान में रखकर प्रभावित किया है और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है?

उत्तरः

वित्त राज्य मंत्री (श्री पंकज चौधरी)

(क) से (ख): आयकर विभाग में समूह क, ख और ग के पदों पर 1 जनवरी, 2026 तक 26,997 रिक्तियां थीं। रिक्तियों का होना और उनको भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है। रिक्तियां उत्पन्न होने पर, उन्हें संबंधित भर्ती नियमों में निर्धारित भर्ती प्रणाली के अनुसार नियमित रूप से भरा जाता है, अर्थात् यूपीएससी/एसएससी के माध्यम से सीधी भर्ती या पदोन्नति जैसा लागू हों, के द्वारा इसके अलावा, नए आयकर अधिनियम, 2025 के लागू होने से भाषा को सरल बनाने, अप्रचलित प्रावधानों को हटाने और प्रावधानों को समेकित एवं पुनर्गठित करने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। कर प्रशासन को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए सूचना और डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है ताकि रिटर्न दाखिल करने में आसानी हो, रिटर्न की प्रक्रिया तेजी से पूर्ण हो तथा डेटा विश्लेषण हो और फेसलैस मूल्यांकन किया जाए।

(ग): आयकर विभाग द्वारा उठाए गए उपरोक्त उपायों के परिणामस्वरूप, पिछले पांच वित्तीय वर्षों के दौरान आयकर विभाग द्वारा एकत्र किए गए निवल प्रत्यक्ष करों की कुल राशि, उपकर और अधिभार सहित, निम्नानुसार है:

(राशि करोड़ रुपये में)

वित्तीय वर्ष निवल प्रत्यक्ष कर संग्रह उपकर अधिभार
2021-22 14,12,422 51,840.19 23,808.14
2022-23 16,83,686 60,616.26 1,09,009.00
2023-24 19,60,166 69,890.52 1,15,157.00
2024-25 22,26,375 83,071.01 1,38,859.02
2025-26 23,40,373 87,854.31 1,66,514.00

स्रोत: प्रधान. सीसीए, सीबीडीटी, टाइम सीरीज डेटा

*****

vacancies-in-cbdt-as-on-january-2026-hin

View/Download the PDF

COMMENTS

WORDPRESS: 0