8th Central Pay Commission: Government Clarifies Implementation Date and Fitment Factor Status सरकार ने कार्यान्वयन की तिथि और फिटमेंट फैक्टर की स्थिति स्पष्ट की

Homeवेतन आयोग8th Pay Commission

8th Central Pay Commission: Government Clarifies Implementation Date and Fitment Factor Status सरकार ने कार्यान्वयन की तिथि और फिटमेंट फैक्टर की स्थिति स्पष्ट की

8th Central Pay Commission: Government Clarifies Implementation Date and Fitment Factor Status 8वां केंद्रीय वेतन आयोग: सरकार ने कार्यान्वयन की तिथि और फिटमेंट फैक्टर की स्थिति स्पष्ट की

8th CPC Recommendations Not Yet Submitted; Implementation Date and Fitment Factor Awaited

GOVERNMENT OF INDIA
MINISTRY OF FINANCE
DEPARTMENT OF EXPENDITURE

LOK SABHA
UNSTARRED QUESTION No. 3456
TO BE ANSWERED ON MONDAY, AUGUST 10, 2026
SHRAVANA 19, 1948 (SAKA)

“IMPLEMENTATION OF RECOMMENDATIONS OF THE EIGHTH CPC”

3456: SHRI VARUN CHAUDHRY

Will the Minister of Finance be pleased to state:

(a) the total number of meetings held by the Eighth Central Pay Commission(CPC) since its constitution; and

(b) whether the Government has finalised the likely date for implementation of the recommendations of the Eighth CPC along with the fitment factor proposed to be adopted for the revision of pay and pension of Central Government employees and pensioners, in view of 1st January, 2026 being the due date for the revision of pay and pension?

ANSWER

MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF FINANCE
(SHRI PANKAJ CHAUDHARY)

(a) The Resolution dated 03.11.2025 notified by the Government for the constitution of the 8th Central Pay Commission does not provide that the Commission would keep the Government updated on its consultation process during the course of its deliberations.

(b) The 8th Central Pay Commission has not submitted its recommendations to the Government yet.

****

8th-central-pay-commission-ls-q-3456-english

8वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें अभी तक प्रस्तुत नहीं; कार्यान्वयन की तिथि और फिटमेंट फैक्टर का इंतजार

भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
व्यय विभाग

लोक सभा
लिखित प्रश्न संख्या 3456
सोमवार, 10 अगस्त, 2026/19 श्रावण, 1948 (शक)

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों का कार्यान्वयन

श्री वरुण चौधरीः
क्या वित्त मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) द्वारा अपने गठन के पश्चात से अब तक कुल कितनी बैठकें आयोजित की गई हैं; और

(ख) क्या सरकार ने वेतन और पेंशन के अगले संशोधन की नियत तिथि, 1 जनवरी, 2026 को ध्यान में रखते हुए, आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन की संभावित तिथि और केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में संशोधन के लिए अपनाए जाने वाले प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर को अंतिम रूप दे दिया है?

उत्तर

वित्त राज्य मंत्री
(श्री पंकज चौधरी)

(क): 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के लिए सरकार द्वारा दिनांक 03.11.2025 को अधिसूचित संकल्प में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि आयोग अपनी विवेचना की अवधि के दौरान अपनी परामर्श की प्रक्रिया के संबंध में सरकार को अवगत कराता रहेगा।

(ख): 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने अभी तक सरकार को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत नहीं की है।

*****

8th-central-pay-commission-ls-q-3456-hindi

View/Download the PDF

COMMENTS

WORDPRESS: 0