GDS Service Conditions, TRCA & Welfare Benefits and Vacancies ग्रामीण डाक सेवक सेवा शर्तें,  कल्याणकारी लाभ और रिक्तियां

HomePost office

GDS Service Conditions, TRCA & Welfare Benefits and Vacancies ग्रामीण डाक सेवक सेवा शर्तें,  कल्याणकारी लाभ और रिक्तियां

GDS Service Conditions, TRCA & Welfare Benefits and Vacancies ग्रामीण डाक सेवक सेवा शर्तें,  कल्याणकारी लाभ और रिक्तियां: Lok Sabha Unstarred Question No. 1800 answered on 29th July, 2026

GDS Service Conditions, TRCA & Welfare Benefits: Government Reply in Lok Sabha

GOVERNMENT OF INDIA
MINISTRY OF COMMUNICATIONS
DEPARTMENT OF POSTS

LOK SABНА
UNSTARRED QUESTION NO. 1800
ANSWERED ON 29TH JULY, 2026

SERVICE CONDITIONS AND WELFARE OF GRAM DAK SEVAKS

SHRI G LAKSHMINARAYANA:

Will the Minister of COMMUNICATIONS be pleased to state:

(a) whether the Government has undertaken any review of the service conditions, workload, remuneration and welfare benefits of Gram Dak Sevaks (GDS) and if so, the details and outcome thereof;

(b) the details of sanctioned strength, persons in position and vacancies of Gram Dak Sevaks as on date, State-wise;

(c) the details of revisions made in the Time Related Continuity Allowance (TRCA), allowances, social security benefits, leave provisions and other welfare measures for Gram Dak Sevaks during the last five years;

(d) whether the Government has received any representations from Gram Dak Sevaks regarding regularisation of services, pensionary benefits, parity with departmental employees and other service-related issues and if so, the details thereof along with the action taken thereon; and

(e) whether the Government proposes to introduce any additional measures to improve the welfare, career progression and social security coverage of Gram Dak Sevaks?

ANSWER

MINISTER OF STATE FOR COMMUNICATIONS AND RURAL DEVELOPMENT (DR. PEMMASANI CHANDRA SEKHAR)

(a) & (c) The review of service conditions and workload of Gramin Dak Sevaks (GDS) is a continuous process. The workload of the GDS is reviewed on a triennial basis. Their remuneration i.e., Time Related Continuity Allowance (TRCA) and other allowances are revised approximately every ten years based on the recommendations of a committee constituted by the Department, following the Central Pay Commission for regular employees. The last such review was undertaken through a committee constituted in November, 2015. The Committee submitted its report in November, 2016. Based on its recommendations, and in consultation with the nodal Ministries and Departments, including Ministry of Finance and the Department of Personnel & Training, the service conditions, TRCA structure, allowances, social security benefits were enhanced, Leave entitlements were also revised, including introduction of maternity leave of 180 days for female GDS. During the last five years, welfare measures have also been strengthened through enhanced Circle Welfare Fund contribution, higher financial assistance for purchase of tablets/mobile phones and computers, concessional loans for construction of Branch Post Office accommodation and purchase of two-wheelers/electric vehicles, and increased financial assistance in cases of serious illness, accidents while on duty and other contingencies.

(b) The State-wise details of sanctioned strength of GDS, persons in position and vacancies of Gramin Dak Sevaks is given at Annexure.

(d) Representations regarding regularization, pensionary benefits, parity with departmental employees and other service-related issues are received from time to time. However, GDS are governed by rules framed under the executive powers of the Central Government that are distinct from the rules applicable on regular Government employees. The Hon’ble Supreme Court has held that GDS are holders of civil posts outside the regular Civil Service, therefore, their service is not counted for pension.

(e) GDS are covered under various welfare measures, including financial assistance from the Circle Welfare Fund for contingencies such as funeral expenses of GDS, accidents, serious illnesses, natural calamities, and scholarships for their children, among others. Further, GDS are eligible for absorption to departmental posts such as Multi-Tasking Staff (MTS), Postman, Mail Guard, Postal Assistant and Sorting Assistants as per Recruitment Rules for such posts.

GDS are not covered under any pension scheme; however, they are entitled to GDS gratuity, Group Insurance, Severance amount or benefits under the Service Discharge Benefit Scheme (for those engaged on or after 01.04.2011), which is akin to the National Pension System applicable to regular employees.

Annexure

Annexure referred to in reply to Part (b) of Lok Sabha Unstarred Question no. 1800 regarding the details of sanctioned strength, persons in position and vacancies of Gram Dak Sevaks, as on date (20.07.2026), State-wise

Name of the State Sanctioned strength Persons in Position Vacancies
Andhra Pradesh 19487 17881 1606
Arunachal Pradesh 3175 2031 1144
Assam 9198 7563 1635
Bihar 18015 15053 2962
Chhattisgarh 9892 8285 1607
Goa 4251 3479 772
Gujarat 16780 15053 1727
Haryana 4463 4126 337
Himachal Pradesh 6700 6135 565
Jharkhand 9786 7425 2361
Karnataka 16820 15291 1529
Kerala 12377 10138 2239
Madhya Pradesh 20459 17374 3085
Maharashtra 20221 17494 2727
Manipur 2116 1725 391
Meghalaya 2336 1562 774
Mizoram 1244 972 272
Nagaland 1047 914 133
Odisha 19955 17651 2304
Punjab 6747 5624 1123
Rajasthan 17747 14826 2921
Sikkim 509 370 139
Tamil Nadu 25007 20730 4277
Telangana 10623 9773 850
Tripura 1728 1485 243
Uttar Pradesh 37844 31007 6837
Uttarakhand 6651 5799 852
West Bengal 21772 17588 4184

*****

gds-service-conditions-trca-welfare-benefits-loksabha-au-1800-eng_page-0001

ग्रामीण डाक सेवक सेवा शर्तें,  कल्याणकारी लाभ और रिक्तियां: लोकसभा में सरकार का जवाब

भारत सरकार
संचार मंत्रालय
डाक विभाग

लोक सभा
अतारांकित प्रश्न संख्या 1800
उत्तर देने की तारीख 29 जुलाई, 2026

ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा शर्तें और कल्याण

  1. श्री जी. लक्ष्मीनारायण :

क्या संचार मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) क्या सरकार ने ग्राम डाक सेवकों (जीडीएस) की सेवा शर्तों, कार्यभार, पारिश्रमिक और कल्याणकारी लाभों की कोई समीक्षा की है और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा और परिणाम क्या हैं;

(ख) आज की स्थिति के अनुसार ग्राम डाक सेवकों की स्वीकृत संख्या, कार्यरत व्यक्तियों और रिक्तियों का राज्य-वार ब्यौरा क्या है;

(ग) विगत पांच वर्षों के दौरान ग्राम डाक सेवकों के लिए समय-संबंधी निरंतरता भत्ते (टीआरसीए), भत्ते, सामाजिक सुरक्षा लाभ, छुट्टी के प्रावधान और अन्य कल्याणकारी उपायों में किए गए संशोधनों का ब्यौरा क्या है;

(घ) क्या सरकार को ग्राम डाक सेवकों से सेवाओं के नियमितीकरण, पेंशन लाभों, विभागीय कर्मचारियों के साथ समानता और सेवा संबंधी अन्य मुद्दों के संबंध में कोई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और उन पर क्या कार्रवाई की गई है; और

(ङ) क्या सरकार ग्राम डाक सेवकों के कल्याण, कैरियर की प्रगति और सामाजिक सुरक्षा कवरेज में सुधार लाने के लिए कोई अतिरिक्त उपाय करने पर विचार कर रही है?

उत्तर

संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री (डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर)

(क) और (ग) ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) की सेवा शर्तों और कार्यभार की समीक्षा एक सतत प्रक्रिया है। जीडीएस से संबंधित कार्यभार की समीक्षा त्रैवार्षिक आधार पर की जाती है। नियमित कर्मचारियों के लिए गठित केंद्रीय वेतन आयोग के दृष्टिगत, विभाग द्वारा गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर प्रत्येक दस वर्ष में उनके पारिश्रमिक अर्थात् समयगत निरंतरता भत्ते (टीआरसीए) और अन्य भत्तों में संशोधन किया जाता है। ऐसी पिछली समीक्षा, नवंबर 2015 में गठित समिति द्वारा की गई थी। उक्त समिति ने नवंबर 2016 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इसकी सिफारिशों के आधार पर, और वित्त मंत्रालय तथा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग सहित नोडल मंत्रालयों और विभागों के परामर्श से, समयगत निरंतरता भत्ते (टीआरसीए) संरचना, भत्ते और सामाजिक सुरक्षा संबंधी लाभों में वृद्धि की गई थी। अवकाश पात्रता में भी संशोधन किया गया था, जिसमें महिला जीडीएस के लिए 180 दिनों के मातृत्व अवकाश की शुरुआत सम्मिलित है। विगत पांच वर्षों के दौरान, सर्कल कल्याण निधि में वृद्धि, टेबलेट/मोबाइल फोन और कंप्यूटर की खरीद हेतु अधिक वित्तीय सहायता, शाखा डाकघर परिसर के निर्माण और दुपहिया/इलैक्ट्रिक वाहनों की खरीद हेतु रियायती ऋण सुविधा, और गंभीर बिमारी, ड्यूटी के दौरान दुर्घटना और अन्य आकस्मिक व्यय के लिए वित्तीय सहायता का विस्तार कर कल्याणकारी उपायों को सुदृढ़ बनाया गया है।

(ख) ग्रामीण डाक सेवकों की स्वीकृत संख्या, नियोजित जीडीएस और जीडीएस पदों की रिक्त संख्या का राज्य-वार विवरण अनुबंध के रूप में संलग्न है।

(घ) नियमितीकरण, पेंशन संबंधी लाभों और विभागीय कर्मचारियों के साथ समानता और सेवा-संबंधी अन्य समस्याओं के संबंध में अभ्यावेदन समय-समय पर प्राप्त होते रहते हैं। तथापि, जीडीएस केंद्रीय सरकार की कार्यकारी शक्तियों के अधीन बनाए गए नियमों द्वारा शासित होते हैं, जो नियमित सरकारी कर्मचारियों पर लागू नियमों से भिन्न हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने यह निर्णय दिया है कि जीडीएस नियमित सिविल सेवा से बाहर के सिविल पदों के धारक हैं और पेंशन हेतु उनकी सेवा की गणना नहीं की जाती है।

(ङ) जीडीएस, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कवर होते हैं, जिनमें जीडीएस के अंतिम संस्कार, दुर्घटना, गंभीर बीमारियां, प्राकृतिक आपदाओं के लिए सर्कल कल्याण निधि से वित्तीय सहायता तथा अन्य लाभों में उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति शामिल हैं। इसके अलावा, जीडीएस, विभागीय पदों जैसे मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), पोस्टमैन, मेल गार्ड, डाक सहायक और छंटाई सहायक से संबंधित भर्ती नियमों के अनुसार इन पदों पर नियुक्ति के पात्र हैं।

जीडीएस, किसी भी पेंशन योजना के अंतर्गत कवर नहीं होते। यद्यपि, वे जीडीएस ग्रेच्युटी, समूह बीमा, पृथक्करण राशि या सेवामुक्ति हितलाभ स्कीम (01.04.2011 या उसके पश्चात् नियोजित होने वाले जीडीएस के लिए) के तहत मिलने वाले लाभों के पात्र हैं, जो नियमित कर्मचारियों के लिए लागू राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के समान है।

*****

अनुबंध

अब तक की स्थिति के अनुसार (20.07.2026) ग्रामीण डाक सेवकों की स्वीकृत संख्या, नियोजित जीडीएस और जीडीएस पदों की रिक्त संख्या के राज्य-वार विवरण के संबंध में लोक सभा के अतारांकित प्रश्न सं. 1800 के भाग (ख) के उत्तर में संदर्भित अनुबंध

राज्य का नाम स्वीकृत संख्या नियोजित कार्मिक रिक्तियां
आंध्र प्रदेश 19487 17881 1606
अरुणाचल प्रदेश 3175 2031 1144
असम 9198 7563 1635
बिहार 18015 15053 2962
छत्तीसगढ़ 9892 8285 1607
गोवा 4251 3479 772
गुजरात 16780 15053 1727
हरियाणा 4463 4126 337
हिमाचल प्रदेश 6700 6135 565
झारखंड 9786 7425 2361
कर्नाटक 16820 15291 1529
केरल 12377 10138 2239
मध्य प्रदेश 20459 17374 3085
महाराष्ट्र 20221 17494 2727
मणिपुर 2116 1725 391
मेघालय 2336 1562 774
मिजोरम 1244 972 272
नागालैंड 1047 914 133
ओडिशा 19955 17651 2304
पंजाब 6747 5624 1123
राजस्थान 17747 14826 2921
सिक्किम 509 370 139
तमिलनाडु 25007 20730 4277
तेलंगाना 10623 9773 850
त्रिपुरा 1728 1485 243
उत्तर प्रदेश 37844 31007 6837
उत्तराखंड 5799 6651 852
पश्चिम बंगाल 21772 17588 4184

****

View/Download the PDF

COMMENTS

WORDPRESS: 0