HomeDefence personnel

रक्षा बलों में कार्मिकों का राज्य-वार रिकॉर्ड एवं नए रेजिमेंटों के गठन के विचार संबंधी ब्यौरा

रक्षा बलों में कार्मिकों का राज्य-वार रिकॉर्ड एवं नए रेजिमेंटों के गठन के विचार संबंधी ब्यौरा

भारत सरकार
रक्षा मंत्रालय
रक्षा विभाग

लोक सभा

अतारांकित प्रश्न संख्या 611

20 नवंबर, 2019 को उत्तर के लिए

नई रेजिमेंटों का गठन

611. श्री अनुभव मोहंती :
श्री अशोक महादेवराव नेते :

क्या रक्षा मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) क्या सरकार रक्षा बलों में कार्मिकों का राज्य-वार रिकॉर्ड रखती है और यदि हां, तो ओडिशा सहित तत्संबंधी ब्यौरा क्या है;

(ख) क्या सरकार का ओडिशा के लोगों और जनजातीय युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु कलिंग रेजिमेंट और बिरसा मुंडा नामक नई रेजिमेंटों के गठन का विचार है; और

(ग) यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और इनके कब तक गठन होने की संभावना है ?

उत्तर

रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री (श्री श्रीपाद नाईक)

(क): रक्षा सेनाओं में कार्मिकों के राज्य-वार रिकार्ड के ब्यौरे अनुबंध में दिए गए हैं |

(ख) और (ग): स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात, सरकार की नीति है कि किसी विशेष वर्ग, पंथ, समुदाय, धर्म अथवा क्षेत्र के आधार पर किसी नई रेजिमेंट का गठन/नाम नहीं रखा जाएगा |

भारतीय सेना में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है ।

लोक सभा में दिनांक 20.11.2019 को उत्तर दिए जाने के लिए अतारांकित प्रश्न सं. 611 के भाग (क) के उत्तर में उल्लिखित अनुबंध

(क) रक्षा सेनाओं में कार्मिकों के राज्य-वार रिकार्डों के ब्यौरे नीचे दिए गए हैं :-

सेना:

भारतीय सेना के अधिकारियों की राज्य-वार संख्या का रख-रखाव नहीं किया गया है | जेसीओ/अन्य रैंक (ओआर) की राज्य-वार संख्या नीचे दी गई है :-

क्र.सं. राज्य/संघ राज्य क्षेत्र  जेसीओ  अन्य रैंक (ओआर)
1 आन्ध प्रदेश 3303 44190
2 अरूणाचल प्रदेश 104 2887
3 असम 1346 19181
4 बिहार 7116 70546
5 छत्तीसगढ़ 358 9289
6 गोवा 11 239
7 गुजरात 766 22928
8 हरियाणा 7294 58897
9 हिमाचल प्रदेश 5046 40780
10 जम्मू और कश्मीर 3759 43729
11 झारखंड 939 15432
12 कर्नाटक 2084 32851
13 केरल 4440 36321
14 मध्य प्रदेश 3022 46772
15 महाराष्ट्र 6109 83975
16 मणिपुर 707 7158
17 मेघालय 114 1553
18 मिजोरम 131 2941
19 नागालैंड 152 3730
20 ओडिशा 3068 22572
21 पंजाब 7579 82314
22 राजस्थान 8014 73325
23 सिक्किम 38 1556
24 तमिलनाडु 5345 49441
25 तेलंगाना 449 9524
26 त्रिपुरा 88 2016
27 उत्तर प्रदेश 18463 155846
28 उत्तराखंड 6770 53996
29 पश्चिम बंगाल 4987 54707
30 अंडमान और निकोबार 25 588
31 चंडीगढ़ 16 259
32 दादर एवं नागर हवेली 1 1
33 दमन एवं दीव 2 10
34 दिल्‍ली 303 2723
35 लक्षद्वीप 1 146
36 पुडडचेरी 19 210
कुल  101969 1052633

नौसेना :-

क्रम.सं.  राज्य/संघ राज्य क्षेत्र अधिकारी नाविक
1 अंडमान और निकोबार 23 126
2 आन्ध्र प्रदेश 685 3606
3 अरूणाचल प्रदेश 6 5
4 असम 52 781
5 बिहार 515 6158
6 चंडीगढ़ 53 14
7 छत्तीसगढ़ 43 148
8 दिल्‍ली, 540 450
9 गोवा, दमन एवं दीव 38 100
10 दादर एवं नागर हवेली 1
11 गुजरात 74 443
12 हरियाणा 727 6114
13 हिमाचल प्रदेश 262 2218
14 जम्मू और कश्मीर 138 1084
15 झारखंड 108 1130
16 कर्नाटक 517 799
17 केरल 1092 2170
18 लक्षद्वीप 20
19 मध्य प्रदेश 404 2531
20 महाराष्ट्र 767 1959
21 मणिपुर 58 503
22 मेघालय 9 86
23 मिजोरम 1 145
24 नागालैंड 2 158
25 ओडिशा 265 2970
26 पुडुचेरी 13 6
27 पंजाब 394 1378
28 राजस्थान 360 7239
29 सिक्किम 3 177
30 तमिलनाड़ 616 789
31 तेलंगाना 32 137
32 त्रिपुरा 5 21
33 उत्तर प्रदेश 1434 11256
34 उत्तराखंड 367 1663
35 पश्चिम बंगाल 280 1747
36 विविध 231 8
कुल  10114 58140

वायु सेना:-

क्र.सं.     राज्य/संघ राज्य क्षेत्र अधिकारी     वायु सैनिक
1 आन्ध्र प्रदेश 559 4049
2 असम 69 1344
3 अंडमान और निकोबार 5 146
4 अरूणाचल प्रदेश 5 74
5 बिहार 520 22565
6 चंडीगढ़ 97 82
7 छत्तीसगढ़ 85 812
8 दमन एवं दीव 2 2
9 दिल्‍ली, 703 938
10 गुजरात 145 1033
11 गोवा 29 21
12 हिमाचल प्रदेश 289 2061
13 हरियाणा 1040 13524
14 जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख 201 2000
15 झारखंड 173 2678
16 कर्नाटक 583 1432
17 केरल 751 5556
18 मध्य प्रदेश 518 3169
19 महाराष्ट्र 794 1881
20 मेघालय 8 54
21 मणिपुर 65 1350
22 मिजोरम 5 78
23 नागालैंड 6 40
24 ओडिशा 235 4251
25 पुडचेरी 23 53
26 पंजाब 626 1878
27 राजस्थान 517 12453
28 सिक्किम 7 54
29 तमिलनाडु 644 1343
30 त्रिपुरा 9 220
31 तेलंगाना 26 1080
32 उत्तर प्रदेश 2130 32817
33 उत्तराखंड 608 5436
34 पश्चिम बंगाल 302 4715
35 लक्षद्वीप 13
कुल  11779 129202

श्रोत- http://loksabhaph.nic.in/Questions/QResult15.aspx?qref=6863&lsno=17

पी.डी.एफ. देखने/डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0