Disparity in Remuneration of Regular and Contractual Employees नियमित और संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में असमानता

HomeWages

Disparity in Remuneration of Regular and Contractual Employees नियमित और संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में असमानता

Disparity in Remuneration of Regular and Contractual Employees नियमित और संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में असमानता: Lok Sabha Unstarred Question No. 2603 answered on 09.03.2026

GOVERNMENT OF INDIA
MINISTRY OF LABOUR AND EMPLOYMENT
LOK SABHA

UNSTARRED QUESTION NO. 2603
TO BE ANSWERED ON 09.03.2026

DISPARITY IN REMUNERATION OF REGULAR AND CONTRACTUAL EMPLOYEES

  1. SHRI RAJEEV RAI:

Will the Minister of LABOUR AND EMPLOYMENT be pleased to state:

(a) the manner of determining the salary and other allowances for regular employees, class and post-wise and the way to determine the pay and allowances for employees engaged on contract basis performing same work and duties;

(b) the details of the grade-wise number of regular employees and employees engaged on contract basis in each Nav Ratna Company; and

(c) the reasons for discrepancy in the pay and perks of regular employees and contractual employees?

ANSWER

MINISTER OF STATE FOR LABOUR AND EMPLOYMENT
(SUSHRI SHOBHA KARANDLAJE)

(a) to (c): The salaries and allowances of regular employees are determined through different mechanisms depending on the sector of employment.

For government employees, pay and allowances are fixed based on the recommendations of Pay Commissions. In Public Sector Enterprises, pay and allowances are determined through Pay Revision Committees. In the private sector, salaries are largely decided through employment contracts, subject to statutory provisions.

In so far as employees engaged on contract basis performing same work and duties as the regular employees are concerned, the Contract Labour (Regulation & Abolition) Central Rules, 1971 [Rule 25(2)(v)(a)], stipulates as under:

“In cases where the workmen employed by the contractor perform the same or similar kind of work as the workmen directly employed by the principal employer of the establishments, the wage rates, holidays, hours of work and other conditions of service of the workmen of the contractor shall be the same as applicable to the workmen directly employed by the principal employer of the establishment on the same or similar kind of work; Provided that in the case of any disagreement with regard to the type of work, the same shall be decided by the Deputy Chief Labour Commissioner (Central).”

The provisions of Contract Labour (Regulation & Abolition) Act, 1970 have now been subsumed under the Occupational Safety, Health and Working Conditions Code, 2020 (OSH&WC Code). Further, the rules under the Occupational Safety, Health and Working Conditions Code, 2020 have been pre-published.

Details of the number of regular employees and contractual/ casual employees of Navratna CPSEs as per Public Enterprise (PE) Survey 2024-25 is enclosed as Annexure.

Annexure

Number of Employees in Navratna CPSEs as per Public Enterprises Survey 2024-25 (as on 31.3.2025)

S. No. Cognate Group/ CPSE Number of Regular Employees Number of Contractual/ casual Workers Grand Total
1 ONGC Videsh Ltd 204 1233 1437
2 National Aluminium Company Ltd 4803 61 4864
3 NMDC Ltd 5677 5319 10996
4 Rashtriya Ispat Nigam Ltd 10943 12487 23430
5 National Fertilizers Ltd 2511 3547 6058
6 Rashtriya Chemical and Fertilizers Ltd 2620 2607 5227
7 NHPC Ltd 4577 16 4593
8 NLC India Ltd 9767 20434 30201
9 SJVN Ltd 1070 195 1265
10 Central Warehousing Corporation 1841 0 1841
11 Container Corporation of India Ltd 1256 0 1256
12 Shipping Corporation of India Ltd 448 49 497
13 Engineers India Ltd 2636 3 2639
14 Ircon International Ltd 834 242 1076
15 NBCC (India Ltd) 1164 77 1241
16 Rail Vikas Nigam Ltd 333 577 910
17 RITES Ltd 1793 921 2714
18 Solar Energy Corporation of India Ltd 154 103 257
19 Indian Railway Catering and Tourism Corporation Ltd. 1338 1401 2739
20 Housing & Urban Development Corporation Ltd. 619 48 667
21 Indian Railway Finance Corporation Ltd. 44 4 48
22 Indian Renewable Energy Devt. Agency Ltd. 166 71 237
23 Mahanagar Telephone Nigam Ltd. 3031 5 3036
24 Railtel Corporation India Ltd. 567 2073 2640
25 Bharat Electronics Ltd. 8844 11342 20186
26 Mazagon Dock Shipbuilders Ltd. 2657 9296 11953

भारत सरकार
श्रम और रोजगार मंत्रालय
लोक सभा

अतारांकित प्रश्न संख्या 2603 सोमवार, 09 मार्च, 2026 / 18 फाल्गुन, 1947 (शक)

नियमित और संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में असमानता

†2603. श्री राजीव रायः

क्या श्रम और रोजगार मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि:

(क) नियमित कर्मचारियों के लिए वर्ग और पदवार वेतन और अन्य भत्तों के निर्धारण की पद्धति तथा समान कार्य और कर्तव्यों का पालन करने वाले संविदा कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के निर्धारण की पद्धति क्या है;

(ख) प्रत्येक नव रत्न कंपनी में श्रेणीवार नियमित कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों की संख्या का ब्यौरा क्या है; और

(ग) नियमित कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में अंतर के कारण क्या हैं?

उत्तर

श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (सुश्री शोभा कारान्दलाजे)

(क) से (ग): नियमित कर्मचारियों के वेतन और भत्ते रोजगार के क्षेत्र के आधार पर विभिन्न तंत्रों के माध्यम से निर्धारित किए जाते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए, वेतन और भत्तों का निर्धारण वेतन आयोगों की सिफारिशों के आधार पर किया जाता है। सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में, वेतन और भत्ते वेतन पुनरीक्षण समितियों के माध्यम से निर्धारित किए जाते हैं। निजी क्षेत्र में वेतन, वैधानिक प्रावधानों के अध्यधीन, मुख्य रूप से रोजगार अनुबंधों के माध्यम से तय किए जाते हैं।

जहाँ तक नियमित कर्मचारियों के समान कार्य और कर्तव्यों का पालन करने वाले अनुबंध के आधार पर नियोजित कर्मचारियों का संबंध है, ठेका श्रम (विनियमन और उत्सादन) केंद्रीय नियमावली, 1971 [नियम 25 (2) (v) (क)], निम्नानुसार निर्धारित करती है:

“जिन मामलों में ठेकेदार द्वारा नियोजित कर्मकार, प्रतिष्ठानों के प्रमुख नियोक्ता द्वारा सीधे नियोजित कर्मकारों के समान या समरूप कार्य करते हैं, वहां ठेकेदार के कर्मकारों की मजदूरी दरें, अवकाश, कार्य के घंटे और सेवा की अन्य शर्तें वही होंगी जो उसी या समरूप कार्य पर प्रतिष्ठान के प्रमुख नियोक्ता द्वारा सीधे नियोजित कर्मकारों पर लागू होती हैं; परंतु कार्य के प्रकार के संबंध में किसी भी असहमति के मामले में, इसका निर्णय उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) द्वारा किया जाएगा।”

ठेका श्रम (विनियमन और उत्सादन) अधिनियम, 1970 के उपबंधों को अब व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशाएं (ओ.एस.एच. एंड डब्ल्यू.सी.) संहिता, 2020 के अंतर्गत समाहित कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशाएं संहिता, 2020 के अंतर्गत नियमों को पूर्व-प्रकाशित कर दिया गया है।

सार्वजनिक उद्यम (पी.ई.) सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 के अनुसार नवरत्न सी.पी.एस.ई. के नियमित कर्मचारियों और संविदात्मक / अनियत कर्मचारियों की संख्या का ब्यौरा अनुबंध में संलग्न है।

******

अनुबंध

सार्वजनिक उद्यम सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 (दिनांक 31.3.2025 तक की स्थिति के अनुसार) के अनुसार नवरत्न सी.पी.एस.ई. में कर्मचारियों की संख्या।

क्र. सं. काग्नेट समूह/सी.पी.एस.ई. नियमित कर्मचारियों की संख्या संविदात्मक/अनियत कामगारों की संख्या कुल योग
(1) (2) (3) (4) (3) + (4)
1 ओ.एन.जी.सी. विदेश लिमिटेड 204 1233 1437
2 नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड 4803 61 4864
3 एन.एम.डी.सी. लिमिटेड 5677 5319 10996
4 राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड 10943 12487 23430
5 नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड 2511 3547 6058
6 राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड 2620 2607 5227
7 एन.एच.पी.सी. लिमिटेड 4577 16 4593
8 एन.एल.सी. इंडिया लिमिटेड 9767 20434 30201
9 एस.जे.वी.एन. लिमिटेड 1070 195 1265
10 सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन 1841 0 1841
11 कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 1256 0 1256
12 शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 448 49 497
13 इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड 2636 3 2639
14 इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड 834 242 1076
15 एन.बी.सी.सी. (इंडिया) लिमिटेड 1164 77 1241
16 रेल विकास निगम लिमिटेड 333 577 910
17 राइट्स लिमिटेड 1793 921 2714
18 सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 154 103 257
19 इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड 1338 1401 2739
20 हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड 619 48 667
21 इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड 44 4 48
22 इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड 166 71 237
23 महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड 3031 5 3036
24 रेलटेल कॉर्पोरशन इंडिया लिमिटेड 567 2073 2640
25 भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 8844 11342 20186
26 मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड 2657 9296 11953

****

View/Download the PDF

COMMENTS

WORDPRESS: 0