केन्द्रीय विद्यालय संगठन के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सीजीएचएस सुविधाओं का विस्तार

HomeCghsKendriya Vidyalaya Sangathan

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सीजीएचएस सुविधाओं का विस्तार

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सीजीएचएस सुविधाओं का विस्तार Extension of CGHS facilities to the serving and retired employees of Kendriya Vidyalaya Sangathan: KVS Order dated 05.08.2026

केन्द्रीय विद्यालय संगठन
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन स्वायत संस्थान
KENDRIYA VIDYALAYA SANGATHAN
Under Ministry of Education, Govt. of India
मुख्यालय, नई दिल्ली/ Head Quarters, New Delhi

फा.स.11086/01/2026-KVS(HQ)/Admn.11/1211-1212

दिनाँकः-05.08.2026

उपायुक्त / निदेशक
केन्द्रीय विद्यालय संगठन
सभी क्षेत्रीय कार्यालय व आंचलिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ।

विषयः केन्द्रीय विद्यालय संगठन के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सीजीएचएस सुविधाओं का विस्तार।

महोदय/महोदया,

उपरोक्त विषय के संदर्भ में यह अवगत कराना है कि केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) की सुविधाएँ दिनांक 04.11.2024 से केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केविसं) के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों/पेंशनरों को प्रदान की जा रही हैं।

तथापि, यह पाया गया है कि पात्र लाभार्थियों, विशेषकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा सीजीएचएस कार्ड प्राप्त कर योजना के अंतर्गत चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने की संख्या अभी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुँच पाई है। इससे यह प्रतीत होता है कि अनेक पात्र कार्यरत एवं सेवानिवृत्त केविसं कर्मचारी अभी तक इन चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार अथवा सीजीएचएस में नामांकन की प्रक्रिया से पूर्णतः अवगत नहीं हैं।

उपर्युक्त के दृष्टिगत, अनुरोध है कि केविसं के सभी कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मध्य सीजीएचएस सुविधाओं के विस्तार का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस संबंध में सूचना का प्रसार संस्थानों के सूचना-पट्टों पर सूचना प्रदर्शित कर, आधिकारिक पत्रों/परिपत्रों के माध्यम से, सेमिनारों, कार्यशालाओं एवं सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान घोषणा करके तथा आपके कार्यालय में उपलब्ध अन्य उपयुक्त संचार माध्यमों के माध्यम से किया जा सकता है। साथ ही इस सबंध में विशेष प्रयास किए जाएँ ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों तक यह सूचना पहुँचे, वे अपनी पात्रता से अवगत हों तथा सीजीएचएस कार्ड प्राप्त कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित हों।

कृपया यह सुनिश्चित करने का श्रम करें कि उक्त महत्वपूर्ण सूचना का प्रभावी एवं व्यापक प्रसार किया जाए, जिससे केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केविसं) के सभी पात्र लाभार्थी उपलब्ध सीजीएचएस स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ प्राप्त कर सकें।

भवदीया,

Sd/-
(नीलम)
संयुक्त आयुक्त (प्रशा.)

प्रतिः सहायक आयुक्त (आईटी), केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय), नई दिल्ली से अनुरोध है कि इस पत्र को वेबसाइट पर अपलोड करवाने का श्रम करें।

extension-of-cghs-facilities-kvs-order

View/Download the PDF

COMMENTS

WORDPRESS: 0