Wearing of uniform during office hours by MTS & Drivers who are receiving the uniform allowance: CPCB Order dated 10.08.2026
Central Pollution Control Board
(Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of India)
Parivesh Bhawan, East Arjun Nagar,
Delhi — 110032.
Fil iFile No. AD-12099/05/2021-Admn(P)
Dated:10.08.2026
OFFICE MEMORANDUM
Subject: – Wearing of uniform during office hours-reg.
All MTS and vehicle Drivers who are receiving the uniform allowance are required to wear uniform regularly during office hours. However, it has been observed that most of the MTSs and drivers in CPCB do not wear office uniform during office hours.
02. All MTS and Drivers working in Head Office/ Regional Directorate, are hereby directed to wear uniform regularly during office hours. The specifications of the office uniform are under:
- Women Employees– Light Blue Saree / Light Blue Salwar Kurta and Dupatta and formal shoes.
- Men Employees– Grey Pant, White Shirt and formal shoes.
03. All the Division Heads and Regional Directors may kindly ensure strict compliance of the above instructions
Sd/-
(Komal Saini)
Administrative Officer(P)
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
(पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार)
परिवेश भवन, पूर्वी अर्जुन नगर,
दिल्ली-119032 .
फ़ाइल संख्या AD-12099/05/2021-Admn(P)
दिनांक: 10.08.2026
कार्यालय ज्ञापन
विषय: कार्यालय समय के दौरान निर्धारित वर्दी पहनने के संबंध में।
सभी एमटीएस और वाहन चालक जो की वर्दी भत्ता प्राप्त कर रहे हैं , उनका कार्यालय समय के दौरान नियमित रूप से वर्दी पहनना आवश्यक है। हालांकि, यह देखा गया है कि सी. पी. सी. बी. में अधिकांश एम. टी. एस. और वाहन चालक कार्यालय के समय कार्यालय की वर्दी नहीं पहनते हैं।
2. अतः मुख्यालय क्षेत्रीय निदेशालय में कार्यरत सभी एम.टी.एस एवं वाहन चालकों को निर्देशित किया जाता है कि वे कार्यालय समय के दौरान नियमित रूप से निर्धारित वर्दी पहनना सुनिश्चित करें। कार्यालय वर्दी का विवरण निम्नानुसार है-
- महिला कर्मचारी – हल्के नीले रंग की साड़ी अथवा हल्के नीले रंग का सलवार-कुर्ता एवं दुपट्टा तथा औपचारिक (फॉर्मल) जूते।
- पुरुष कर्मचारी – ग्रे (Grey) रंग की पैंट, सफेद शर्ट तथा औपचारिक (फॉर्मल) जूते।
3) सभी प्रभाग प्रमुख और क्षेत्रीय निदेशक कृपया उपरोक्त निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें |
ह./-
(कोमल सैनी)
प्रशासनिक अधिकारी (कार्मिक)




COMMENTS