बदलाव की तैयारी: सेना के जवान 58 साल तक सेवानिवृत्त हो सकेंगे

HomeDefence personnel

बदलाव की तैयारी: सेना के जवान 58 साल तक सेवानिवृत्त हो सकेंगे

बदलाव की तैयारी: सेना के जवान 58 साल तक सेवानिवृत्त हो सकेंगे

सेना के जवान 58 साल तक सेवानिवृत्त हो सकेंगे

नई दिल्ली | मदन जैड़ा 21 Dec 2019

नए साल में सेना के जवानों को सेवानिवृत्ति की आयु में बढ़ोत्तरी का तोहफा मिल सकता है। जो जवान सीधे लड़ाकू भूमिका में नहीं होंगे, उनकी सेवानिवृत्ति की आयु चरणबद्ध तरीके से 58 साल तक बढ़ाई जा सकती है।

 युद्धक भूमिका में भी जवानों को दो साल अतिरिक्त कार्य करने का मौका मिलेगा। अभी ये जवान विभिन्न रैंक पर अधिकतम 42 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि इस मुद्दे पर पिछले काफी समय से विचार-मंथन चल रहा है। इसमें कई मुद्दों पर सैद्धांतिक सहमति बनी है और सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रक्रिया आरंभ की गई है। नए साल में इसके क्रियान्वयन होने की उम्मीद है। नए प्रस्तावों के तहत गैर युद्धक भूमिकाओं के लिए जवानों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाई जाएगी। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। विभिन्न सेवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए नई सेवानिवृत्ति की आयु तय की जाएगी।

***

army-retirement-age-news-in-hindi

 

बदलाव की तैयारी: सैनिक सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ने के आसार

विशेष संवाददाता ,नई दिल्ली
Last updated: Mon, 14 Oct 201

सेना प्रमुख बिपिन रावत की अध्यक्षता में सोमवार से शुरू हो रही कमांडर कांफ्रेंस में सैनिकों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने पर सहमति बन सकती है। अभी 19 साल की सेवा के बाद जवानों को सेवानिवृत्ति मिलती है, जिसे सेना बढ़ाना चाहती है। अगर सहमति बनती है तो लाखों सैनिकों को लाभ होगा।

करीब सप्ताह भर चलने वाली बैठक में कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक की स्थिति पर भी चर्चा होगी। सेना में इस समय बड़े बदलावों की प्रकिया चल रही है। कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। सेना के वेतन भत्तों पर जितना खर्च होता है उससे ज्यादा पूर्व सैनिकों की पेंशन पर होता है। दीर्घकालिक रणनीति यह है कि इस खर्च को नियंत्रित किया जाए। सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाना इसका एक हल हो सकता है।

कर्नल को 54 साल में रिटायरमेंट :

अभी 19 साल की सेवा के बाद जवान सेवानिवृत्त होते हैं। तब ज्यादातर की उम्र 40 साल से नीचे होती है। सेना महसूस कर रही है कि प्रशिक्षित और अनुभवी जवान को कुछ और वर्ष तक सेवा में रखना फायदेमंद हो सकता है। इसी प्रकार अफसरों की सेवानिवृत्ति की उम्र भी अलग-अलग है। कर्नल 54 साल में, ब्रिगेडियर साल में 56, मेजर जनरल 58 तथा लेफ्टिनेंट जनरल 60 में रिटायर होते हैं। जो अफसर कम उम्र में सेना छोड़ते हैं, वे कहीं अन्य नौकरी हासिल करते हैं। इसी प्रकार जवान भी दूसरी नौकरी करने लगते हैं। इसलिए अफसरों की सेवानिवृत्ति की उम्र में समानता लाने और जवानों की उम्र बढ़ाने पर चर्चा होगी।

https://epaper.livehindustan.com/epaperimages/21122019/21122019-NG1R-DEL-05.PDF

COMMENTS

WORDPRESS: 0